एटा, सितम्बर 2 -- Etah News: स्वास्थ्य विभाग और पुलिस बल की संयुक्त टीम की ओर से औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। दो क्लीनिकों की जांच की गई। दोनों पर कोई कागज नहीं थे। बुधवार को एसीएमओ डॉ. सुधीर कुमार, प्रभारी मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह पुलिस बल के साथ कासगंज रोड स्थिति ओम क्लिनिक पर पर पहुंचे। यहां पर जांच पड़ताल की। मिरहची में डॉक्टर मीना ए लाल क्लिनिक पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय दोनों ही क्लिनिकों के संचालक मौके पर उपस्थित पाए गए। वैधानिक दस्तावेज़ों एवं पंजीकरण की जांच करने पर दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों क्लिनिक संचालकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: याकूबपुर में बिना लाइसेंस चल रहे क्लीनिक व पैथोलॉजी सील चेतावनी देते हुए दोनों संचालकों क...