Etah News: देहात में कोहरे की दस्तक, शहर में तीसरे दिन भी धुंध और धूल
एटा, नवम्बर 14 -- Etah News: जिले में मौसम के बदलते मिजाज और बढ़ते वायु प्रदूषण ने जनजीवन को दोहरी मार देनी शुरू कर दी है। शनिवार सुबह जहां देहात क्षेत्रों में सीजन के पहले कोहरे ने दस्तक दी, वहीं शहरी क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन भी धुंध और धूल छाई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुसार शनिवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 382 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। शनिवार सुबह की शुरुआत ग्रामीण इलाकों में कोहरे के साथ हुई। तहसील सदर क्षेत्र के तहत आने वाले गांव छछैना, मलावन, पिलुआ, सकीट, समेत आसपास के देहात क्षेत्रों में सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही। इसके असर दिल्ली-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर समेत अंदरूनी मार्गों पर भी देखने को मिला। कोहरे के कारण हाईवे पर दृश्यता घटने से वाहन चालकों को खासी दिक्कतों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.