Etah News: त्योहारों से पहले बताशा और रिफाइंड तेल की कीमतों में आया उछाल
एटा, सितम्बर 7 -- Etah News: आगामी त्योहारों और श्राद्ध पक्ष से पहले शहर के बाजारों में महंगाई ने एक बार फिर आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। मांगलिक कार्यों से लेकर पूजा-अर्चना और पितृ तर्पण तक में अनिवार्य रूप से उपयोग होने वाला बताशा अब महंगा होने से आम लोगों की पहुंच से दूर हो रहा है। वहीं रिफाइंड तेल की कीमतों में भी प्रति लीटर 40 रुपये तक की बड़ी वृद्धि हुई है। शहर की मुख्य बूरामंडी समेत फुटकर किराना की दुकानों पर कुछ दिनों पहले तक जो बताशा 65-70 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा था, उसकी कीमतें रातों-रात बढ़कर 80 से 90 रुपये प्रति किलो पहुंच गई हैं। बताशे की कीमतों में अचानक हुई 25 से 35 फीसदी तक की वृद्धि ने उपभोक्ताओं को चौंका दिया है। बता दे कि बताशे का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व काफी अधिक है। बिना बताशे के कोई भी पूजा या मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.