एटा, अक्टूबर 23 -- Etah News: त्योहारी सीजन शुरू होते ही सब्जियों के दामों में तेजी आ गई है, जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों का रसोई बजट बिगड़ गया है। महंगाई पर प्रशासनिक नियंत्रण न होने के कारण मुनाफाखोर मनमाने दामों पर सब्जियां बेचकर उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डाल रहे हैं। शहर की मुख्य फुटकर मंडियों में पिछले एक सप्ताह के भीतर अधिकांश सब्जियों के दाम दोगुने तक हो गए हैं। इसमें आलू और नई फसल की मौसमी सब्जियां भी शामिल हैं। जिले में पर्याप्त उत्पादन होने के बावजूद मंडियों में बंदगोभी फूलगोभी, मूली, बैंगन, टमाटर, पालक, धनिया, खीरा, लौकी और कद्दू जैसी सभी सब्जियां महंगे दामों पर बिक रही हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को जरूरत से कम सब्जियां खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

सब्जियों और आलू के बढ़े दाम आलू भी कर दिया महंगा शहर के मुख्य बाजारों घंटाघर ...