एटा, जुलाई 23 -- Etah News: छुट्टी के समय स्कूल के गेट से शराब के नशे में धुत्त युवक तीन वर्षीय बालिका को उठा ले गया। घर ले जाने के लिए जब परिजन आए तब पता चला कि बच्ची विद्यालय में नहीं है। इधर-उधर तलाश के बाद करीब दो किमी दूर युवक के साथ बच्ची मिली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जैथरा के मोहल्ला बड़ेयान निवासी पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी तीन वर्षीय बेटी कस्बा के ही एक स्कूल में नर्सरी क्लास में पढ़ती है। गुरुवार को बच्ची स्कूल गई थी। दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद परिवार के लोग उसे लेने के लिए पहुंचे तो वहां पर बालिका नहीं थी। पूरे विद्यालय में बच्ची को देखने के बाद जानकारी स्कूल को दी गई। बच्ची के न होन...