Etah News: तीन दिन पहले नहर में डूबे मारहरा के युवक का शव मिला
एटा, अगस्त 31 -- Etah News: एटा, तीन दिन पहले दोस्तों के साथ नहर में नहाते समय डूबे मारहरा क्षेत्र के युवक का शव बरामद हो गया। युवक का शव पिलुआ क्षेत्र के गांव अरथरा के पास नहर में मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना मारहरा गांव त्रिलोकपुर निवासी देवराज (24) पुत्र वीरपाल त्यौहार के चलते घर आए थे। तीन दिन पहले वह अपने दोस्तों के साथ जिला कासगंज में नदरई स्थित नहर में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: नहर में नहाने गए युवक की डूबकर मौत उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और गोताखोरों ने नहर में युवक की तलाश शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.