एटा, अगस्त 26 -- Etah News: सकरौली क्षेत्रों में नलकूपों से कॉपर केबल चोरी की घटनाओं के बाद सकरौली पुलिस ने सुरक्षा का मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार रात नौ बजे के बाद शुरू की गई पेट्रोलिंग के दौरान किसानों से भी सहयोग करते हुए नलकूपों की रखवाली की गई। सोमवार रात को दो गांव से चोर 13 नलकूप की केबल चोरी कर ले गए थे। इससे किसानों में आक्रोश था और कार्रवाई की मांग की थी। अवागढ़ क्षेत्र में भी केबल चोरी की एफआईआर हो चुकी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है और चोरों को पकड़कर खुलासे की मांग की है। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने रात में गश्त बढ़ा दी। वही दूसरी तरफ किसान भी खेतों पर जाकर केबल की रखवाली कर रहे हैं।सकरौली प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद पांडेय ने बताया कि चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है...