एटा, सितम्बर 2 -- Etah News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से कासगंज रोड स्थित होटल पर छापा मार कार्रवाई गई। यहां पर गंदगी का अंबार मिला। जो कर्मचारी काम कर रहे थे वह मानक के मुताबिक काम नहीं कर रहे थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार की ओर से कसगंज से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर भारी अनियमितताएं और गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पाए गए। कासगंज रोड स्थिति देव रेस्टोरेंट एंड ढाबा पर टीम पहुंची। स्वच्छता का अभाव: किचन की साफ-सफाई बिल्कुल संतोषजनक नहीं पाई गई और किचन में दीवारों पर अत्यधिक गंदगी मिली। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया जा रहा था। किचन में खुला डस्टबिन रखा हुआ था और खाद्य पदार्थों के रख-रखाव में भारी लापरवाही बरती जा रही थी। किचन में कॉकरोच घूम रहे थे। किचन में आटा गूंथ कर रखा हुआ था। इस पर मोटी पर्त स...