एटा, सितम्बर 22 -- Etah News: ठीक पांच महीने पहले जिले की कमान संभालने वाले डीएम अरविंद सिंह का तबादला सोमबार की रात कर दिया गया। मात्र 150 दिनों के कार्यकाल में ट्रांसफार होने से हर कोई एक दूसरे से सवाल पूछ रहा है कि आखिर यह कैसे हो गया। अभी तो सब ठीक-ठाक चल रहा था। उन्हें विशेष सचिव खाद रसद बनाया गया। जबकि आगरा विकास प्राधिकारण में तैनात एम अरून्मोली को डीएम एटा बनाया गया है। उन्होंने मंगलवार की देर रात को पद ग्रहण कर लिया। 21 अप्रैल को अरविंद सिंह को एटा डीएम ने पदभार ग्रहण किया था। अभी एटा में आए उन्हें पांच महीने का ही समय हुआ था कि सोमवार की रात को उनका तबादला कर दिया गया। यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने देर रात 34 IAS अफसरों के किए तबादले, कानपुर-एटा समेत 14 जिलों के DM बदले सोमवार देररात जैसे ही तबादले की जानकारी हुई तो शोसल मीडिया पर ...