Etah News: डायट में नौकरी लगवाने के नाम पर 80 हजार रुपये ठगे
एटा, अक्टूबर 19 -- Etah News: शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 80 हजार रुपये ठग लिए। आरोप है कि डायट में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर रुपये लिए गए। काफी समय बाद भी नौकरी नहीं लगी तो मामले को लेकर शिकायत की गई। पिता ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना अवागढ़ के गांव नगला भूरा निवासी डिप्टी सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि छोटा भाई प्रदीप कुमार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। कालीचरन निवासी बसुंधरा का घर पर आना-जाना रहता था। आरोप है कि बीते साल वह घर आए और बताया कि शिक्षा विभाग में नौकरी निकली है।झांसा दिया कि शिक्षा विभाग में अच्छी जान पहचान है और वह 80 हजार रुपये में ईसीसी एजूकेटर के पद पर नौकरी लगवा देंगे। रुपये देने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस के सामने 10 हजार रुपये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.