एटा, अगस्त 11 -- Etah News: निधौली रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 61सी पर रोड ओवरब्रिज निर्माण कार्य रेलवे बोर्ड से बजट मिलने एवं टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ जिला प्रशासन से हरी झंडी मिलने के दो साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। इस लेटलतीफी की कीमत रोजाना हजारों राहगीरों और वाहन चालकों को भुगतनी पड़ रही है। निधौली रोड रेलवे क्रॉसिंग पर रोड ओवरब्रिज के पिलर खड़े करने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था ने करीब एक वर्ष पूर्व ही मिट्टी की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली थी। मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट आने और तकनीकी ड्राइंग को मंजूरी मिलने के बाद माना जा रहा था कि निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी न तो ओवर ब्रिज निर्माण के लिए कोई मशीनरी मौके पर पहुंची है और न ही एक किसी प्रकार का कोई कार्य शुरू हुआ है।

ट्रैफिक...