एटा, अगस्त 31 -- Etah News: सोमवार दोपहर में मेडिकल कालेज इमरजेंसी से वार्ड के लिए भेजे गए टिकाथर निवासी 70 वर्षीय तुलाराम पुत्र अजब सिंह की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सांस लेने में दिक्कत और बीपी कम होने के बाद भी बिना ऑक्सीजन सुविधा के मरीज को इमरजेंसी से बाहर निकाल दिया गया। वार्ड से भेजे जाने के दौरान नई बिल्डिंग में स्ट्रेचर नहीं मिला।

परिवार का आरोप मृतक बुजुर्ग मरीज तुलाराम की धेवती प्रिया कुशवाह ने मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान लापरवाही बरतने जाने से तुलाराम की मौत होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सांस लेने में दिक्कत और बीपी कम होने पर सोमवार सुबह आठ बजे के लगभग बुजुर्ग नाना तुलाराम को मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चला। उपचार के दौरान उनको ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी। अचानक इमरजेंसी से गंभीर ...