एटा, अगस्त 10 -- Etah News: टप्पेबाजी कर महिला के कान के कुंडल पार करने वाले आरोपी को अवागढ़ पुलिस, स्वाट टीम ने कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया। 27 जुलाई के थाना अवागढ क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया था कि वह बाजार से गांव लौट रही थी रास्ते में टप्पेबाज युवक ने बातों में उलझाकर कान के कुन्डल उतरवाकर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु की। एसएसपी डॉ. इलामारन जि. के निर्देशन में थानाप्रभारी अवागढ़ प्रेमपाल सिंह, जनपदीय स्वाट टीम प्रभारी श्रवण कुमार निगम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप उर्फ पप्पू पुत्र रामस्वरुप निवासी असरौली कोतवाली देहात को पकड़ा। इसके कब्जे से दो कुन्डल बरामद हुए। इसके आधार पर धारा बढ़ाई गई है। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी प्रदीप पर पहले से तीन मामले दर...