Etah News: झमाझम बारिश से राहत के साथ बढ़ी आफत, आधे घंटे में जलमग्न हुई सड़कें
एटा, अगस्त 12 -- Etah News: एटा, बुधवार शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली और घने काले बादलों के साथ शुरू हुई आधे घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहरवासियों को पिछले कई दिनों से सता रही उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि जल निकासी व्यवस्था बेहतर न होने के कारण बारिश शहर के लिए आफत भी बनकर आई। पिछले कुछ दिनों से शहरवासी तेज धूप और उमस से बेहाल थे। बुधवार शाम करीब छह बजे अचानक आसमान में काले बादल घिर आए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगभग 30 मिनट तक हुई तेज बारिश से पारा लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आधे घंटे की बारिश ने ही नालों की सफाई के दावों की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.