एटा, जुलाई 27 -- Etah News: समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने कलक्ट्रेट स्थित धरना-प्रदर्शन स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की गई है। राज्यपाल के नाम एसडीएम विपिन कुमार को सौंपा गया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि प्रदेश सरकार को जौहर यूनिवर्सिटी के भवनों को ध्वस्त करने का आदेश तत्काल वापस लेना चाहिए। शिक्षा संस्थानों को सुरक्षित और संरक्षित किया जाना चाहिए, न कि उन्हें समाप्त करने की कार्रवाई की जाए। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष बबलू पठान ने कहा कि प्रदेश सरकार नई यूनिवर्सिटी स्थापित करने में तो सफल नहीं हुई, लेकिन एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान को समाप्त करने पर आमादा दिखाई दे रही है। यह भ...