एटा, जुलाई 13 -- Etah News: बिजलीघर के सामने गली में संचालित अपंजीकृत क्लीनिक में गर्भवती महिला को स्टाफ नर्स ने खून चढ़ाया। खून चढ़ाते ही गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। इसमें स्टाफ नर्स अपने निजी वाहन से लेकर आगरा के प्रावइेट अस्पताल में लेकर पहुंची। जहां पर उपचार के दौरान 10 जुलाई को मौत हो गई। सोमवार को थाना जैथरा में दी तहरीर में नगला रामराय निवासी धर्मेन्द्र ने बताया है कि उसने गर्भवती पत्नी स्वार्थी देवी को हालत बिगड़ने पर बिजलीघर के सामने गली में स्टाफ नर्स अंजलि के क्लीनिक में लेकर गया। जहां पर स्टाफ नर्स ने खून की कमी बताकर 10 हजार रुपये लेकर एक बोतल खून दिया। खून चढ़ने के 20-25 मिनट बाद ही पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद स्टाफ नर्स अंजलि पत्नी और उसको अपने निजी वाहन से लेकर एटा पहुंची। वहां कुछ समाधान न होने पर वह अपनी गाड़...