एटा, जुलाई 25 -- Etah News: अपंजीकृत अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इसमें जैथरा में अंजलि हॉस्पिटल और हाकिम लैब सील कर दी। स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम की ओर से अवैध एवं अपंजीकृत स्वास्थ्य केंद्रों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत टीम ने जैथरा क्षेत्र में छापेमारी कर अंजलि हॉस्पिटल एवं हाकिम लैब का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों ही संस्थान बिना किसी वैध पंजीकरण और मानकों के संचालित पाए गए। पंजीकरण संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर अंजलि हॉस्पिटल और हाकिम लैब को मौके पर ही सील कर दिया गया। यह भी पढ़ें- अनुमंडल क्षेत्र में फर्जी डॉक्टरों के नाम पर इलाज और गर्भपात का खेल जारी संचालकों को सील नोटिस निर्गत किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट किया है क...