एटा, जुलाई 3 -- Etah News: हैंडओवर होने के बाद छह माह से बंद पड़ी 50 बेड क्रिटिकल केयर यूनिट का राज्य स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम सदस्यों को यूनिट में मैनपॉवर, उपकरण और फायर सिस्टम की कमी दिखायी दी। टीम ने अपनी जांच आख्या में इन कमियों का जिक्र किया। राज्यस्तर से आई टीम में शामिल इलेक्ट्रीकल इंजीनियर जितेंद्र वाजपेयी, हॉस्पिटल प्लानर संजय सैनी, इक्विपमेंट प्रोक्योरमेंट एक्सपर्ट अंकित सिंह शामिल रहे। टीम सदस्यों ने 50 बेड की क्रिटिकल केयर सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में टीम सदस्यों ने उपकरणों, मैनपॉवर की कमी जताई। साथ ही यूनिट में लगे फायर सिस्टम में सुधार कराने की आवश्यकता महसूस की। टीम सदस्यों ने अपनी जांच आख्या में शामिल कर महानिदेशालय, मिशन निदेशक को सौंपा जाएगा। इससे इन कमियां को जल्द से जल्द दूर कराकर यूनि...