एटा, अगस्त 20 -- Etah News: जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की सूरत बदलने और गांव स्तर पर ही रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए शासन ने जीरामजी योजना (मनरेगा एवं संबद्ध ग्रामीण विकास योजनाओं) के तहत जिले के लिए कुल 18 करोड़ 76 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। जीरामजी योजना की वित्तीय स्वीकृति से जिले के सभी आठों ब्लॉक में विकास कार्यों को गति मिलेगी। शासन की इस पहल से जिले की 569 ग्राम पंचायतों में पंजीकृत हजारों मनरेगा में पंजीकृत एवं ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। गुरुवार को डीसी मनरेगा प्रभुदयाल ने बताया कि शासन द्वारा जारी किए गए बजट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करना है। कार्ययोजना के अनुसार शासन से आठों ब्लॉकों के मिली धनराशि से संबंधित...