एटा, सितम्बर 9 -- Etah News: एटा, दिन-रात वाहनों से व्यस्त रहने वाला जीटी रोड इन दिनों गड्ढों के कारण परेशानी हो रही है। गड्ढों के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग रहे है। कई स्थान ऐसे जहां पर गड्ढों से गिट्टी निकलकर फैल गई। इससे बाइक सवारों के साथ हादसे हो सकते है। सड़क पर यात्रा करने वालों के साथ भी परेशानी हो रही है। रोजाना सड़क पर 50 हजार से अधिक वाहनों को आवागमन होता है। जीटी रोड इन दिनों बदहाली का शिकार है। दिन-रात भारी वाहनों और छोटे-बड़े वाहनों से व्यस्त रहने वाले इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़क की हालत खराब होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जीटी रोड जिले के प्रमुख मार्गों में शामिल है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री वाहन, मालवाहक वाहन, बसें और अन्य वाहन गुजरते हैं। सड़क पर कई...