एटा, अगस्त 11 -- Etah News: कभी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी धाक रखने वाले जीआईसी में अब शिक्षकों का अभाव है। इंटरमीडिएट के छात्रों को पढ़ाने के लिए सिर्फ एक ही संस्कृत शिक्षक है। इंटरमीडिएट में छात्र 200 के करीब है। भविष्य को लेकर बच्चे स्वयं भी चितिंत है। विज्ञान, कॉमर्स, कला संकाय की पढ़ाई करने वाले छात्रों का कोर्स पूरा होने पर सवालियां निशान लग गया है। राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुभाष सिंह ने बताया कि विद्यालय में इंटरमीडिएट के वर्तमान में लगभग 200 छात्र अध्ययनरत हैं। इनको पढ़ाने के लिए विद्यालय में एकमात्र संस्कृत के अध्यापक कार्यरत हैं। इंटरमीडिएट में शिक्षण कार्य कराने के लिए करीब 13 शिक्षकों का मानक है। इनके सापेक्ष सिर्फ एक संस्कृत शिक्षक विद्यालय में कार्यरत है। यूपी बोर्ड परीक्षा देने वाले विज्ञान, कॉमर्स और कला संकाय के ...