एटा, नवम्बर 24 -- Etah News: शहर के राजकीय इंटर कॉलेज एटा मैदान में 26 से 30 नवम्बर तक पंच दिवसीय एटा पुस्तक महोत्सव का आयोजन होगा। स्वर्गीय बृजपाल सिंह यादव पीईएस स्मृति में होने वाले पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ 26 नवंबर को प्रात: 11 बजे मुख्य अतिथि डीएम एम. अरुन्मोली, एसएसपी डा. इलमारन, दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर आईपीएस अजय चौधरी, विशिष्ट अतिथि कुंवर पाल वर्मा करेंगे। इसी दौरान 112 बरस पुराने इस कालेज के ऐतिहासिक हाल के विगत एक बरस में किये गये जीर्णोद्धार के पूर्ण होने जिसमें कालेज के पुरातन छात्रों व स्थानीय समाजसेवियों का विशेष योगदान है,के अवसर पर व कालेज के पुरातन छात्रों के समागम समारोह के आयोजन की शुरुआत 29 नवम्बर 2026 को 11 बजे होगी।

महोत्सव में शामिल होंगे गणमान्य अतिथि स्वर्गीय बृजपाल सिंह यादव स्मृति पुस्तक महोत्सव समिति अ...