एटा, नवम्बर 14 -- Etah News: गांव पिलुआ स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित त्रिदिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में दूसरे दिन शनिवार को आचार्य नयन सागर महाराज ने बृहद शांति धारा संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने आचार्य के करकमलों से गंधोदक ग्रहण कर स्वयं को पुण्यशाली माना। धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य नयन सागर महाराज ने कहा कि देव, शास्त्र, गुरु और जिन प्रतिमा हमारी आस्था के सर्वोच्च प्रतीक हैं शास्त्रों के अनुसार सौ वर्षों से अधिक प्राचीन मंदिरों और प्रतिमाओं में अतिशय स्वतः प्रकट हो जाता है। पिलुआ का यह प्राचीन मंदिर उसी का प्रमाण है। इस अवसर पर प्रदीप जैन, मयंक जैन, मृदुल जैन, सुनील जैन, विजय जैन, सुव्रत जैन, राकेश जैन, अनिल जैन, आशीष जैन, डॉ. विमलेश जैन, सुधाकर जैन, आरके जैन, मनोज आढ़ती, बाहुबली जैन, ओमप्रकाश गुप्ता, अमित जैन बाबू,...