एटा, अक्टूबर 14 -- Etah News: डीएम एम. अरुन्मोली की ओर से गो आश्रय स्थलों के संचालन के लिए गठित जिला अनुश्रवण, मूल्यांकन की ओर से बैठक की गई। इसमें गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश की सुरक्षा, बेहतर खानपान, साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पांच गोआश्रय स्थलों को मॉडल बनाने की भी बात कही। सड़कों और बाजारों में घूम रहे निराश्रित गोवंश को नजदीकी गो आश्रय स्थलों में संरक्षित करने के लिए अभियान चलाने, चारागाह की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर गो आश्रय स्थलों से संबद्ध कराने, सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए एक वर्ष का रिचार्ज कराने, निर्बाध संचालन के लिए इनवर्टर सहित पावर बैकअप की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।सुझावों एवं सुधार संबंधी निर्देशों को निर्धारित समय में पूर्ण कराने और सभी गो आश...