एटा, जुलाई 3 -- Etah News: जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाने को चलाए जा रहे स्वैच्छिक शस्त्र लाइसेंस समर्पण अभियान को जनसमर्थन मिल रहा है। डीएम अरविन्द सिंह के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध गुंडा एक्ट, जिला बदर एवं गैंगस्टर अधिनियम कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को डीएम ने कार्यालय कक्ष में स्वेच्छा से शस्त्र लाइसेंस समर्पित करने वाले विजय केशव पांडेय, कौशल कुमार शर्मा, विवेक उपाध्याय, पवन सक्सेना तथा रामनाथ सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 233 शस्त्र लाइसेंसधारी स्वेच्छा से अपने शस्त्र लाइसेंस समर्पित कर चुके हैं। जबकि 06 अन्य व्यक्तियों की शस्त्र लाइसेंस समर्पण संबंधी पत्रावलियां भी प्रक्रियाधीन हैं। सामाजिक समरसता एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ...