एटा, जुलाई 16 -- Etah News: शासनादेश के अनुसार जिले में 16 से 22 जुलाई तक भूजल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसके तहत गुरुवार को पहले दिन जिले में व्यापक जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। डीएम अरविन्द सिंह के निर्देशानुसार एवं सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्र के मार्गदर्शन में जिले के विद्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं विभिन्न विभागों ने जल एवं भूजल संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए। गुरुवार को शहर के महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज में जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प। थीम पर जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रेम नगर स्थित वर्णी जैन इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज निधौली कलां, राजकीय हाईस्कूल आलमपुर, जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा अलीगंज आदि कई प्राथमिक स्कूलों के बच्च...