एटा, अगस्त 25 -- Etah News: जलेसर सर्किल क्षेत्र में नलकूपों से केबल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से उनमें आक्रोश है। जलेसर सर्किल के गांव नगला सुखदेव और नीमखेड़ा में चोरों ने कई किसान के नलकूप की केबल चोरी की है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गांव में करीब 13 किसानों के नलकूपों की केबल चोरी कर ली गई। मंगलवार सुबह किसान खेतों पर पहुंचे। नलकूपों से केबल गायब मिली। केबल चोरी होने के कारण किसान अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। जलेसर सर्किल पुलिस घटनाओं का खुलासा नहीं कर पा रही है।

पुलिस की चुनौती बता दें कि इससे पहले अवागढ़ थाना क्षेत्र में नलकूपों की केबल चोरी की रिपोर्ट ...