Etah News: जलेसर में 80 लाख रुपए में बनेगी दो सड़कें, किया शिलान्यास
एटा, सितम्बर 25 -- Etah News: जलेसर क्षेत्र में दो नई सड़कों के बनने की मंजूरी मिल गई। इन दोनों सड़कों पर सरकार की ओर से करीब 80 लाख रुपया स्वीकृत किया गया। सड़कों की मंजूरी मिलने पर विधायक संजीव दिवाकर ने क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर शिलान्यास किया। विधायक संजीव दिवाकर ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। निशा खुर्द से लेकर नरोरा कॉलेज तक 500 मीटर एवं अवागढ़ टूंडला रोड स्थित नगला बड़ा से लेकर सुना हुआ तक 720 मी सड़क के निर्माण कार्य की मंजूरी मिलकर निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है। राजेश वार्ष्णेय आवागढ़, अवागढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष महेश पाल सिंह, राजेश सरानी, दिनेश लोधी, नवीन दीक्षित, धर्मेंद्र राजू, मोनी गुप्ता, अशोक कुशवाहा, राम भरोसे वर्मा, रेनू दिवाकर, भोला ठाकुर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.