Etah News: जलेसर में दो सड़कों का शिलान्यास
एटा, सितम्बर 20 -- Etah News: जलेसर क्षससेत्र में दो सड़कों को शिलान्यास किया गया। इसमें नगला बालजीत से भुर्रका तथा बारासमसपुर से लेकर बेलपिपरी तक सड़क बनाए जाने का फीता काटाकर शुभारंभ किया गया। विधायक संजीव दिवाकर ने बताया कि नगला बालजीत से भुर्रका तक 1,180 मीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इसकी लागत 82.12लाख रुपये होगी। बारासमसपुर से बेलपिपरी तक बनाई जाने वाली सड़क एक 1,070 मीटर है। यह सड़क 60.25लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही है। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सकरौली संजय कुशवाह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश पाल सिंह, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री रामजी लाल राजपूत, भजनलाल कुशवाह, भीकम सिंह आचार्य, भगवान सिंह, राजकुमार कुशवाह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.