Etah News: जयघोषों के साथ विधान पूर्वक हुआ परशुराम चौक का लोकार्पण
एटा, सितम्बर 9 -- Etah News: एटा, बुधवार को शहर के पोस्ट ऑफिस तिराहा स्थित नवनिर्मित भगवान परशुराम चौक का मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना करने के बाद फीता काटकर लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान के जयघोष लगाए। डीएम अरविंद सिंह ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर नवनिर्मित चौक का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने फीता काटकर इस भव्य स्थल को आम जनता और शहर की सुंदरता को समर्पित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड और नगर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शहर के चौराहों और तिराहों का कायाकल्प करने से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि शहर की सांस्कृतिक एवं आध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.