Etah News: जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चले लाठी-डंडे, हुई फायरिंग
एटा, जुलाई 15 -- Etah News: गांव मडफोरा में बुधवार दोपहर चकरोड की भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जबकि एक पक्ष ने फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। इन्हें पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। थाना जैथरा के गांव मडफोरा निवासी प्रेमपाल यादव पुत्र बाजीलाल ने बताया कि गांव के युवक से चकरोड का विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह जमीन विवाद के निस्तारण के लिए समझौते के नाम पर उन्हें बुलाया था। जब वह मौके पर पहुंचे। पहले से युवक के घरवाले भी मौजूद थे। प्रेमपाल के अनुसार, पहले जमीन की नापजोख की गई, लेकिन कुछ देर बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग होने से अफरा-तफरी मच गई। हमले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.