एटा, सितम्बर 24 -- Etah News: एटा, डीएम एम अरुन्मोली ने गुरुवार को संचालित प्रमुख निर्माण परियोजनाओं, विकास कार्यों तथा विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की। सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी दशा में कोई भी परियोजना अपने निर्धारित शेड्यूल से विलंबित नहीं होनी चाहिए। बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा तथा कानून व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। इन क्षेत्रों में निरंतर सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश देते हुए कहा कि विकासखंड एवं तहसील स्तर पर किसी भी प्रकार का प्रकरण लंबित न रहे। इस...