एटा, अगस्त 4 -- Etah News: राधा बिहार पर छह महीने से ट्राली ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। लगातार शिकायत के बाद भी विद्युत निगम के अधिकारी नहीं चेते। परिणाम यह रहा कि मासूम बालक की जान चली गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्युत निगम के अधिकारी फोन भी नहीं उठाते है। अधिकांश समय उनके फोन बंद ही रहते है। सुनहरी नगर क्षेत्र के मोहल्ला राधा बिहार में करीब छह महीने पहले ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। शिकायत के बाद विद्युत निगम ने ट्राली ट्रांसफार्मर को यहां पर खड़ाकर आपूर्ति दे दी थी। स्थाई ट्रांसफार्मर को सही नहीं किया गया। जिस स्थान पर यह ट्रांसफार्मर रखा हुआ है वहां पर कीचड़ हो रही है। हाल में पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। इससे सड़क पर फिसलन भी बहुत हो गई। पैदल आने जाने वालों के अलावा बाइक सवारों को भी निकलने में परेशानी है। जिस स्थान पर ...