एटा, अगस्त 11 -- Etah News: गांव घुटलई में छत से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। थाना सकीट के गांव घुटलई निवासी इतवारी लाल (26) पुत्र दर्शन सिंह सोमवार रात को घर की छत पर गया था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे आ गिरा। गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि अब सांड के हमले में युवक की जान गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...