एटा, जुलाई 21 -- Etah News: छत पर कपड़े सुखाने गई महिला का अचानक पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गई। चीख की आवाजा सुनकर घरवाले पहुंचे और महिला को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। थाना जैथरा के गांव अहमदकलां निवासी रश्मि (28) पत्नी प्रह्लाद सिंह मंगलवार दोपहर को छत पर कपड़े सुखाने गई थी। बताया जा रहा है कि इसी समय अचानक महिला पैर फिसल गया। इससे वह छत से नीचे आ गिरी। चीखने की आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे और महिला को लहुलुहानवस्था में पड़ा देख घबरा गए। चीख की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी पहुंच गए। महिला को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य ले गए। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद ससुरालीजन शव को अपने घर ले गए। बताया गया है कि महिला आठ मह...