एटा, अगस्त 31 -- Etah News: घर में घुसकर महिला पर हमला करने एवं चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। थाना जसरथपुर पुलिस, जनपदीय स्वाट टीम, सर्विलांस टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को पकड़ा। पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता करते हुए एएसपी क्राइम योगेन्द्र सिंह ने बताया कि 21 अगस्त की रात को चोर घर में घुस आए और चोरी करने लगे। जाग होने पर महिला ने विरोध किया। विरोध पर पिटाई कर दी। एसएचओ जसरथपुर सुबोध उपाध्याय, स्वाट टीम प्रभारी श्रवण कुमार निगम, सर्विलांस प्रभारी सुशील लांबा, टीम ने मिलकर चोर संतोष पाठक पुत्र रामलडैते पाठक निवासी महाराजपुर थाना जसरथपुर, शिशुपाल पुत्र जिलेदार निवासी कलिन्जर थाना अलीगंज, ऋतिक वर्मा पुत्र अशोक वर्मा निवासी किशनगंज निकट बारह द्वारी मन्दिर थाना जैथरा को पकड़ा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मा...