एटा, नवम्बर 19 -- Etah News: अवागढ़ थाना क्षेत्र के किला रोड पर सामान लेकर लौटते समय युवक पर नामजद लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। तमंचा के बल पर नकदी, गले में पड़ी चेन छीन ले गए। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना अवागढ़ के मोहल्ला तालेवर निवासी वेदप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि नौ नवंबर की रात को बाजार से सामान लेने के बाद घर जा रहे थे। किला रोड पर गुड्डा उर्फ गुड्डू, लल्ला, विजय निवासी रामदास मार्केट अखाड़ा अवागढ़, भूरा टेलर का लड़का निवासी सब्जी मंडी मेन बाजार ने गाली गलौज की।विरोध करने पर हमला कर दिया। हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। तमंचा दिखाकर 25 हजार रुपये, सोने की चेन छीन ले गए। जानकारी पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने बताया कि गुड्डा उर्फ गुड्डू पूर्व में 14 साल की सजा काटकर आया है। घटना ...