Etah News: चाउमीन खाने के बाद अचानक से उल्टी होने के बाद किशोरी की मौत
एटा, अक्टूबर 19 -- Etah News: नौ दिन तक व्रत रखने के बाद चाउमीन खाने के बाद किशोरी ने आइस्क्रीम खाई। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवारीजन चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। किशोरी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कस्बा मिरहची निवासी शरद की 14 वर्षीय बेटी तनु कक्षा 10 में पढ़ती थी। घरवालों के अनुसार तनु नौ दिन से माता रानी का व्रत रख रही थी। सोमवार दोपहर वह परिवार के साथ कासगंज के चामुंडा मंदिर में दर्शन करने गई थी। वापस लौटते समय उसने चाउमीन और आइस्क्रीम खाई।इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उल्टी होने पर परिजन चिकित्सक के पास ले गए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तनु दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसकी अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.