एटा, सितम्बर 4 -- Etah News: शहर में सिर फटा,. खून बह रहा और शरीर कांप रहा।. हालत नाजुक थी।. घायल रेलवे रोड पर सड़क पर जिंदगी-मौत से जूझ रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर 112 डॉयल पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना देने के बाद भी पौन घंटा तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद घायल को टेम्पों से इमरजेंसी पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल को लेने जिस एंबुलेंस को ऐसे ही वक्त पर सबसे पहले पहुंचना चाहिए था। उसका इंतजार खत्म नहीं हो सका। 10, 15, 20, 30 और 45 मिनट तक इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। एक-एक सेकंड जिंदगी मौत की तरफ बढ़ रही थी। आखिरकार पुलिस ने इंतजार छोड़ दिया। ऑटो रिक्शा को ही एंबुलेंस बनाकर घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। ऐसे में सवाल उठता है कि सूचना पर 112 पुलिस समय पर पहुंच सकती है। तब एंबुलेंस क्यों नहीं? यह उस ...