एटा, अगस्त 27 -- Etah News: घर में जुआ खेला जा रहा था। कार्रवाई करते हुए नगर पुलिस ने 11 जुआरियों को पकड़ा। एक जुआरी मौके से भागने में सफल रहा। मौके से पुलिस ने एक लाख से अधिक का जुआ पकड़ा। छह मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी डॉ. इलामारन जि. के निर्देशन में जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार रात को मोहल्ला विजय नगर कालोनी में राकेश पुत्र शैतान सिंह के मकान में दबिश दी। मौके से एक लाख दो हजार रुपये, ताश के पत्ते, छह मोबाइल बरामद किए है। 11 जुआरियों को भी पकड़ा।जुआरियों ने अपने नाम कमल पुत्र गंगा सिह निवासी श्यामनगर, रामनरेश पुत्र प्रमोद निवासी जीआईसी कालोनी, राजेश पुत्र कुंदनलाल निवासी सिंधी कालोनी, राकेश पुत्र शैतान सिंह निवास...