Etah News: घर-आंगन में विराजे गोवर्धन महाराज, पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि की मनौतियां
एटा, नवम्बर 10 -- जिले में परंपरागत ढंग से हुई गोवर्धन पूजा Etah News: पांच दिवसीय दीपोत्सव की शृंखला में मंगलवार को जिले में परंपरागत ढंग से गोवर्धन पूजा की गई। महिलाओं ने घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की आकर्षक आकृतियां बनाकर विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की। दूसरी ओर मंदिरों में दिनभर अन्नूकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे पाने के लिए श्रद्धालु काफी उत्सुक रहे। सुबह घर की साफ सफाई के बाद महिलाओं और बच्चों ने घरों के आंगन और द्वार पर गाय सके गोबर से गोवर्धन महाराज की मनोहारी आकृति बनाई। उसके बाद खील-खिलौने और मिष्ठान से भोग लगाकर विधान पूर्वक पूजन किया। शाम को अन्नूकूट एवं मिष्ठान से गोवर्धन महाराज का भोग लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Moradabad News: गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर की गई पूजा शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.