एटा, नवम्बर 7 -- Etah News: प्रदूषण मुक्त और सुरक्षित दीपावली मनाने के तमाम दावों और प्रशासनिक अपीलों के बाद भी जिले में इस बार भी पटाखों की पारंपरिक दुनिया में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाने वाले ग्रीन पटाखों के प्रति खरीदारों में जागरूकता का आभाव में अत्यधिक धुआं उगलने वाले सामान्य पटाखों की मांग बनी हुई है। सैनिक पड़ाव और कासगंज रोड स्थित राजकीय आईटीआई मैदान में सजे पटाखा बाजार में 98 फीसदी तक सामान्य पटाखों की डिमांड बनी हुई है। ग्रीन पटाखों की मांग न होने की सबसे बड़ी वजह इनकी आसमान छूती कीमतें हैं। सामान्य पारंपरिक पटाखों के मुकाबले ग्रीन पटाखे करीब 30 से 40 प्रतिशत तक महंगे हैं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जमशेदपुर: बाजारों में ग्रीन पटाखों की मांग बढ़ी पटाखा विक्रेता मोहित गुप्ता ने बताया कि ग्...