एटा, जुलाई 16 -- Etah News: गुरुवार को विकासखंड अलीगंज के ब्लॉक सभागार में न्याय पंचायत स्तर के ग्राम पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने की पूरी प्रक्रिया, ग्राम सभा की भूमिका, विभागीय समन्वय, विकास कार्यों का चयन करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Hapur News: पंचायत डेवलपमेंट प्लान पर दिया प्रशिक्षणप्रशिक्षण की प्रक्रिया योजना निर्माण में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा और आजीविका से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर नाहर सिंह, रोशन सिंह, रमन प्रकाश एवं राकेश बाबू ने सचिवों और...