एटा, अक्टूबर 1 -- Etah News: ब्लॉक मारहरा कार्यालय में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी मेला, जनजागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा ने स्वच्छता, श्रमदान कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू ने कहा कि वर्तमान में ग्रामीण स्वच्छता में व्यक्तिगत शौंचालय की महती भूमिका है। जिसके दृष्टिगत ही ग्रामीण क्षेत्रों में व्यक्तिगत शौंचालय निर्माण पूर्ण कर प्रयोग करने से बीमारियों से बचाव होता है। कार्यक्रम में व्यक्ति शौचालय निर्माण कर प्रयोग करने वाले पांच लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरण किए गए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: रक्तदान महादान, त्याग से बच सकती किसी की जान विधायक वीरेन्द्र सिंह...