एटा, जुलाई 17 -- Etah News: ब्लॉक क्षेत्र के गांव सौहार में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिससे तीन महिलाए झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव सौहार निवासी नरेंद्र पुत्र बदन सिंह के घर पर पूजा-पाठ हो रहा था, जिसके लिए महिलाएं खाना बना रही थी। उसी समय गैस लीक होने से पाइप में आग लग गई। जिससे पाइप जल गया और आग सिलेंडर तक पहुंच गई। देखते ही देखते सिलेंडर की आग ने विकाल रूप धारण कर लिया। जिस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। आग की उठती लपटों में रीना पत्नी नरेंद्र, सुनीता पत्नी बीरपाल, संगीता पत्नी शिवपाल गम्भीर रूप से झुलस कर घायल हो गई। परिजन एबुलेंस की सहायता से तीनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए सीएचसी सकीट पर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालात देख मेडिकल कॉलेज...