एटा, जुलाई 12 -- Etah News: गाड़ी से बॉक्स चोरी करने के मामले में पिलुआ पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा। जिनके कब्जे से नकदी और बॉक्स बरामद हुए है। कानूनी कार्रवाई के बाद चोरों को जेल भेजा गया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तीन मई थाना पिलुआ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसमें बताया गया था कि चालक दिनेश कुमार 147 बॉक्स फेस 02 नोएडा लेकर जा रहा था, जिसमें से 28 बॉक्स चलती गाड़ी से चोरों ने चुरा लिए थे। जिसके बाद मामले में थाना पिलुआ में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाह के नेतृत्व में तीन चोरों को पिलुआ पुलिस ने पकड़ा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: पिकअप से 3.20 लाख की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार चोरों ने अपने नाम मुख्तार पुत्र मुन्ना निवासी कांशीराम आवसीय कालोनी सारसोल थाना बन्नादेवी, राजू पुत्र बाबूलाल निवासी रूच...