एटा, अक्टूबर 25 -- Etah News: ननिहाल में रह रही तीन साल की बच्ची का शनिवार दोपहर अपहरण हो गया। घर के बाहर खेलते समय मासूम बच्ची को अपहरणकर्ता उठा ले गए। काफी देर बाद भी बच्ची का पता नहीं चलने पर उसकी तलाश की गई। बच्ची का कहीं पता नहीं चलने पर नाना ने थाना मलावन में सूचना दी। पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी है, साथ ही पंपलेट भी छपवाकर पड़ोसी जिले के थानों में भेजे गए। सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी जुटाई जा रही है।थाना मलावन के गांव नगला भूपाल निवासी तीन वर्षीय राधिका पुत्री संजय मां की मौत के बाद नाना के पास रहती है। बच्ची के पिता जिला हाथरस थाना सिकंद्राराऊ के गांव असगौली के रहने वाले हैं।बताया जा रहा है कि 2023 में बच्ची की मां की मौत हो गई थी, जिसके बाद बच्ची को नाना अपने साथ नगला भूपाल ले आए थे। शनिवार दोपहर को बच्ची घर के बाहर...