एटा, अगस्त 9 -- Etah News: जैथरा, सड़कों में हो रहे गहरे गड्ढों ने दो लोगों की जान ले ली। सड़क पर गड्ढा बचाते हुए रोडवेज बस के चालक ने आँटो पर चढ़ा दी। इस ऑटो पर में सवार सात यात्रियों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। रविवार दोपहर ऑटो जैथरा की ओर से धुमरी के लिए सवारियों को लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि गांव नगला वीरी के पास पहुंचा था कि वही सामने से आ रही बेवर डिपो की रोडवेज बस के चालक ने सड़क के गड्ढे को बचाया। इसी समय बस ऑटो से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद ऑटो पलट गया। इसमें सवार सात सवारियों में चीख-पुकार मच गई। चीख की आवाज सुनकर ग्रामीण भागते हुए मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। पुलिस की मदद से घायल स...