Etah News: गंगा स्नान को गई महिला रहस्यमय तरीके से लापता, नहीं चला पता
एटा, जुलाई 20 -- Etah News: मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी महिला घर से गंगा स्नान के लिए निकली। गंगा स्नान के दौरान रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का मोबाइल फोन, पर्स, पूजा का सामान, चप्पल आदि पुल के बीचों-बीच ग्रिल पर रखा मिला। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पुल से छलांग लगा दी है। मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासिनी राधा वर्मा पत्नी अनिल कुमार वर्मा शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे घर से अटैना घाट फर्रूखाबाद गंगा स्नान के लिए निकली थी। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। जब उन्होंने फोन से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह सुरक्षित हैं और गंगा स्नान के बाद शाम तक घर लौट आएंगी। कुछ देर बाद जब पति अनिल वर्मा ने फिर से कॉल की तो किसी अन्य व्यक्ति ने फोन को उठाया और उसने बताया कि यह किसी महिला का सामान मोबाइल, पर्स ,चप्पल और पूजा का साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.