एटा, नवम्बर 5 -- Etah News: गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का आयोजन राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निधौलीकलां और राजकीय इंटर कालेज एटा के मैदान पर हुआ। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक एवं बालिका वर्ग की विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इनमें 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ सहित कबड्डी, खो-खो तथा अन्य खेल प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पढ़ाई के साथ खेल को भी दिनचर्या का बनाएं हिस्सा: सत्यप्रकाश खेल स्पर्धाओं में बच्चों का प्रदर्शन दौड़ प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अवधेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य स्प...